जिंबाब्वे दौरे लिए दिलशान को श्रीलंकाई टीम की कमान
इस श्रृंखला के लिए चयनकर्ताओं ने नियमित कप्तान कुमार संगकारा, तेज गेदंबाज लसिथ मलिंगा, सनत जयसूर्या और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने को आराम देने का फैसला किया है।
हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को इस श्रृंखला के लिए श्रीलंकाई टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में मुथैया मुरलीधरन को भी नहीं शामिल किया गया है क्योंकि वह चोटिल हैं।
इस श्रृंखला के लिए भारतीय टीम ने भी बड़े बदलाव किए हैं। सुरैश रैना को कप्तानी सौंपी गई है जबकि महेंद्र सिंह धौनी और सचिन तेंदुलकर सहित सात वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन 28 मई से नौ जून तक होना है। त्रिकोणीय श्रंखला की शुरुआत 28 मई को बुलावायो में होगी और इसका फाइनल नौ जून को हरारे में होगा।
इसके बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। ये मैच 12 और 13 जून को हरारे में खेले जाएंगे। इस श्रृंखला की दूसरी टीम न्यूजीलैंड थी लेकिन उसने सुरक्षा कारणों से नाम वापस ले लिया। उसका स्थान भारत ने लिया है।
श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है : तिलकरत्ने दिलशान, एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, थिलन समरवीरा, दिनेश चांडीमल, लाहीरू थिरिमान्ने, चमारा कापूगेदेरा, सूरज रांडीव, नुवान कुलसेकरा, थिलन तुषारा, असंथा मेंडिस, जीवन मेंडिस, दिलहारा फर्नाडो, चमारा सिल्वा और थिसिरा परेरा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications