राइडर और मैक्कलम की शानदार पारी, कीवी टीम की स्थिति मजूबत (लीड-1)
नेपियर के मैक्लीन पार्क पर पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 351 रन से आगे खेलते हुए कीवी टीम ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पहले दिन नाबाद 137 रन बनाने वाले राइडर ने दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ दिया। जहीर खान की गेंद पर पेवेलियन लौटने से पहले राइडर ने 201 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
पहले दिन राइडर के साथ नाबाद रहने वाले जेम्स फ्रैंकलिन ने भी दूसरे दिन अर्धशतकीय पारी खेली। वह 52 रन बनाकर रन आउट हो गए। राइडर और फ्रैंकलिन के पेवेलियल लौटने के बाद विकेटकीपर- बल्लेबाज मैक्कलम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। फिलहाल वह 133 गेंद पर 103 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ कप्तान डेनियल विटोरी भी 43 रन बनाकर मैदान पर डंटे हुए हैं।
चायककाल तक कीवी टीम ने छह विकेट पर 592 रन बना लिए थे। भारत की ओर से जहीर तीन, ईशांत शर्मा और हरभजन एक-एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है भारत पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications