For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Australia v Peru,match preview: दोनो ही टीमों के लिए राह नहीं आसान, कड़े टक्कर की उम्मीद

नई दिल्ली। इस फीफा विश्वकप में रोमांचक मुकाबले जारी हैं। ऐसे में अगर ग्रुप सी की बात करें तो इस ग्रुप में फ्रांस की टीम सबसे मजबूत स्थिति में है और उसके लिए नाकआुट की जगह भी लगभग क्लीयर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की अगर बात करें तो उसके लिए यह सफर उतना शानदार नहीं रहा है और 2 मुकाबलों में एक मैच ड्रा और एक मुकाबला हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया को अगर विश्व कप के अंतिम 16 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे यहां अपने अंतिम लीग मैच में पेरू पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के साथ ही ग्रुप सी के एक अन्य मैच में अनुकूल परिणाम की दुआ करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया का दो मैचों में केवल एक अंक है और अगर वह पेरू को अच्छे अंतर से हरा देता है तो वह अगले दौर में पहुंच सकता है लेकिन इसके लिए यह भी जरूरी है कि फ्रांस ग्रुप के एक अन्य मैच में डेनमार्क को पराजित करे. डेनमार्क के एक जीत और एक ड्रॉ से चार अंक हैं और केवल ड्रॉ से वह अगले दौर में पहुंच जाएगा.।


पेरू का सवाल है तो वह अपने पहले दोनो मैच फ्रांस और डेनमार्क से 0-1 के समान अंतर से हार गया था और मैच के बाद उसकी टीम स्वदेश लौट जाएगी। पेरू हालांकि सम्मान के साथ विदा लेना चाहेगा और इसके लिए उसकी निगाह विश्व कप 2018 में पहला गोल और पहली जीत दर्ज करने पर लगी है। ऐसे में यह टीम भी ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस मैच का गणित बदल सकती है, और शानदार मुकाबला हो सकता है।

Story first published: Tuesday, June 26, 2018, 0:10 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+