FIFA World Cup 2018: रूस का बहिष्कार नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली। ब्रिटेन में रासायनिक हथियार नर्व एजेंट से हमला करने का आरोप झेल रहे रूस के लिए एक राहत भरी खबर है। दरअसल इसी साल रूस में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप का ऑस्ट्रेलिया अब बहिष्कार नहीं करेगी। खुद ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री जूली बिशप ने उन विरोध करने की बातों पर विराम लगाते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।

दो रूसी राजनयिकों को ऑस्ट्रेलिया से निष्कासित करने के बाद, बिशप ने कहा कि रूस में 14 जून से 15 जुलाई तक होने वाले टूर्नामेंट का बहिष्कार सरकार के लिए उपलब्ध अन्य विकल्पों में से एक था। लेकिन बुधवार (मार्च 28) को बिशप ने अपनी हाल ही की टिप्पणियों के बारे में गलतफहमी होने की बात कही। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में कहा कि "ऑस्ट्रेलियाई सरकार विश्व कप के बहिष्कार पर विचार नहीं कर रही है"।

उन्होंने आगे कहा कि "जब कल मुझे इसके बारे में पूछा गया था, तो मैं इस तथ्य का जिक्र कर रही थी कि ब्रिटेन कि रॉयल फैमिली विश्व कप में शामिल नहीं होगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया बहिष्कार पर विचार नहीं कर रहा है।" यही नहीं फुटबॉल फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि फुटबॉल टीम जून में रूस में होगी।

आपको बता दें कि ब्रिटेन में रासायनिक हथियार नर्व एजेंट से हमले करने का आरोप झेल रहे रूस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अमेरिका और यूरोपीय संघ के देशों ने रूस के डिप्लोमेट्स को अपने देश से निकलने के आदेश देने के बाद, अब 6 देशों ने 2018 फीफा वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने खबरें है। इस साल 14 जून से 15 जुलाई तक रूस में 21वें फीफा वर्ल्ड का आयोजन होना है। ब्रिटेन के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए पोलैंड, आईलैंड, डेनमार्क, स्वीडन, जापान और यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप के बहिष्कार करने की खबरें थीं। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बहिष्कार नहीं करेगी। लेकिन अन्य देशों से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

अमेरिकी सहयोगी मुल्क और रूस के साथ रिश्तें लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और शीत युद्ध के बाद दुनिया में इसे सबसे बड़ा तनाव माना जा रहा है। ब्रिटेन का आरोप है कि उनके देश में कैद रूसी जासूसों पर पुतिन सरकार ने नर्व एजेंट से अटैक मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद रूस के खिलाफ कई देशों ने मोर्चा खोल दिया है।

एक सप्ताह पहले रूस ने ब्रिटेन के 23 राजनायिकों को हटाने का एलान किया था और उसके बाद सोमवार को ट्रंप ने भी 60 रूसी डिप्लोमेट्स को अमेरिका छोड़ने के लिए कह दिया। पिछले सप्ताह ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे कहा था कि प्रिंस विलियम्स और उसकी सरकार के सभी मंत्रियों ने किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने के लिए इनकार कर दिया है। सबसे पहले पोलैंडे के राष्ट्रपति ने थेरेसा मे को कहा कि फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए वे अपनी टीम को मास्को नहीं भेजेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया ने दो रूसी राजनयिकों को हटाने के साथ "उचित कार्रवाई" पहले ही कर दी है।

Story first published: Wednesday, March 28, 2018, 11:32 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+