MI VS KXIP: मैच में सभी का दिल जीतने वाले केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ कुछ खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 49वां मुकाबला, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें आमने सामने थीं। मुंबई के लिए यह मैच जीतना किसी भी सूरत में जरूरी थी। अगर वो इस मैच में हार जाते तो उऩकी कहानी बस यहीं खत्म थी। मैच की शुरुआत हुई टॉस से, पंजाब ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने के लिए मुंबई को बुलाया। सूर्यकुमार यादव और इविन लुईस ने एक बढ़िया शुरुआत जरूर की। रनों की रफ्तार को बढ़ाया लेकिन एंड्रयू टाय की गेंदबाजी का जलवा इस मैच में भी चला और उन्होंने मुंबई के 4 दिग्गज खिलाड़ियों को आउट किया लेकिन बावजूद इसके मुंबई ने 186 रन बना डाले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम में केएल राहुल का बल्ला एक बार फिर बोला उन्होंने शानदार 94 रनों की पारी खेली लेकिन इस बार अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और मुंबई ने ये बेहद नजदीकी और रोमांचक मुकाबला 3 रनों से जीत लिया। इस मैच का परिणाम भले ही पंजाब के पक्ष में न गया हो लेकिन केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।
बनाए कुछ खास रिकॉर्डः केएल राहुल जब तक क्रीज में मौजूद थे तब तक पंजाब की जीत पक्की थी। एक वक्त था जब 18 गेंदों पर पंजाब को जीत के लिए 37 रनों की दरकार थी, रोहित शर्मा ने इस मैच में पहली बार गेंद थमाई बेन कटिंग के हाथों में ऐसे में कटिंग के ओवर में राहुल ने लगातार तीन चौके जड़ कर मैच को अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद लगने लगा था की अब यह मैच मुंबई की पहुंच से बहुत दूर हो गया है। इसके बाद गेंदबाजी करने आए बुमराह जिन्होंने राहुल को अपना शिकार बनाया, और अपनी टीम को मुकाबला जिता दिया। केएल राहुल ने इस मैच में कुछ खास रिकॉर्ड बनाए हैं। दरअसल आईपीएल 2018 में 600 रनों का आंकड़ा पार करने वाले केएल राहुल पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 638 रन बना लिए हैं। इस शानदार इनिंग के साथ ही केएल राहुल ने इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के 32 औऱ सबसे ज्यादा 62 चौके भी जड़े हैं। हालांकि इस मैच में केएल राहुल अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
