Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : वार्मअप मैच में ऑस्ट्रिया ने जर्मनी को हराया, बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दुनिया भर के खेल प्रशंसकों की नजर अब 14 जून से रूस में शुरू होने वाले फीफा विश्वकप पर है। इस मुकाबले के पहले सभी टीमें आपस में मैत्री मैच खेलकर और हर तरह से फीफा विश्वकप के लिए तैयारी कर रही हैं। ऐसे में जर्मनी और ऑस्ट्रिया के बीच भी एक ऐसा मुकाबला खेला गया जिसमें ऑस्ट्रिया की टीम ने जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। गौरतलब हो की जर्मनी 1992 से ऑस्ट्रिया से कोई मुकाबला नहीं हारा था। हालांकि जर्मनी के लिए अच्छी खबर यह रही कि उसके गोलकीपर मैनुअल नॉयर ने फीफा वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस साबित कर दी। फीफा वर्ल्ड में खिताब बचाने के लिए जा रही जर्मनी की टीम पिछले पांच मुकाबलों में एक में भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है।

ऐसे मिली पराजयः इस वार्मअप मुकाबले में जर्मनी के स्ट्राइकर मेसुत ओजिल ने पहले हाफ में गोल दागकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई इसके बाद टीम ने इस लय को पहले हाफ तक बरकरार भी रखा लेकिन दूसरे हाफ में जर्मनी के खिलाड़ी खराब लय में दिखे और ऑस्ट्रिया ने इसका फायदा उठाया। स्ट्रिया की ओर से दूसरे हाफ में मार्टिन हिंटरेगर और अलासांद्रो शोफ ने एक-एक गोलकर जर्मनी को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब हो की जर्मनी के नॉयर ने आठ महीने मैदान से दूर रहने के बाद अपनी फिटनेस साबित कर दी, लेकिन मैच का फैसला कोच जोएकिम ल्यू के लिए चिंता का सबब होगा क्योंकि एक पखवाड़े बाद वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के लिए जर्मनी की अंतिम 23 सदस्यीय का ऐलान सोमवार को होगा। जर्मनी की टीम शुक्रवार को साउदी अरब से मैच खेलेगी और उसके बाद यह टीम रूस के लिए रवाना हो जाएगी।

Story first published: Monday, June 4, 2018, 10:31 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+