IPL 2018 का फाइनल पहले से है फिक्स, इन दो टीमों के बीच होगा मुकाबला, VIDEO हुआ लीक
नई दिल्ली। आईपीएल का खेल रोमांच के लिए ही जाना जाता है। हर गेंद पर मैच का रुख बदलने वाले इस खेल में अगर इस सीजन की बात करें तो केकेआर, राजस्थान, चेन्नई और हैदराबाद ने लीग में बेहतर प्रदर्शन के कारण प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। प्लेऑफ का पहला मुकाबला चेन्नई औऱ हैदराबाद के बीच खेला गया जिसमें जीतकर चेन्नई की टीम फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हो गई है, वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान को हराकर केकेआर की टीम ने क्वालीफायर2 के लिए हैदराबाद के खिलाफ खेलने की अपनी दावेदारी भी तय कर ली है। शुक्रवार को केकआर और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाना है इस मैच में जो टीम जीतेगी वो रविवार को इस सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई के साथ खेलेगी, लेकिन इसके पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस मुकाबले से पहले ही फाइनल मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों का चयन कर लिया है। दरअसल 10 सेकेंड के इस वीडियो में यह दिखाया जा रहा है की चेन्नई और केकेआर की टीम फाइनल मुकाबला खेल रही हैं, हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता अभी संदेहास्पद है लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों में तरह-तरह के सावल उठ रहे हैं। लोग कुछ इस तरह से इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए...
|
केकेआर और चेन्नई के फाइनल मैच का वीडियो वायरल
हॉटस्टार के लाइव स्ट्रीमिंग में एक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसमें चेन्नई और केकेआर की टीम एक दूसरे से फाइनल में मैच खेल रही हैं।
|
तो इसलिए होगा इन दोनो टीमों में फाइनल
एक यूजर ने बताया की आखिर चेन्नई और केकेआर के फैंस ज्यादा हैं इसलिए बीसीसीआई को ये तय करना चाहिए की फाइनल मुकाबला चेन्नई और केकेआर के बीच ही हो।
|
एक यूजर ने कहा नहीं देखुंगा मैच
एक यूजर ने ट्वीट के जरिए अपने विचार साझा करते हुए बताया की अगर इसमें सच्चाई है तो केकेआर और हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले को वह नहीं देखेंगे।
|
एक यूजर ने फाइनल का विजेता भी किया घोषित
इस वायरल वीडियो के ऊपर एक यूजर ने लिखा की फाइनल मुकाबला केकेआर और चेन्नई के बीच खेला जाएगा लेकिन विजेता चेन्नई की टीम होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
