पिच नहीं, पाकिस्तान की हार के लिए बल्लेबाज दोषी: टीम प्रबंधन
कराची, 6 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रबंधन ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के लिए पिच नहीं बल्कि बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जिम्मेदार है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि टीम प्रबंधन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान को मिली 2-3 की हार के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले गए कम मैचों को भी दोषी ठहराया जा सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बल्लेबाजों ने अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं किया। अगर बल्लेबाज पूरी क्षमता के साथ खेलते तो पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित थी।
आस्ट्रेलिया ने 22 अप्रैल से तीन मई तक अबू धाबी और दुबई में खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान को 3-2 से पराजित किया था। पाकिस्तान ने पहला मैच जीतकर शानदार शुरुआत की लेकिन उसके बाद उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications