शोएब के सुझाव पर कपिल की बात से अफरीदी हैरान, बोले- उनसे बेहतर की उम्मीद थी
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अपने साथी शोएब अख्तर पर दी गई कपिल देव की प्रतिक्रिया से निराश हैं। कपिल ने शोएब अख्तर के भारत-पाक सीरीज कराने के सुझाव को पूरी तरह से खारिज कर दिया था और कहा था हमे कोरोनावायरस से लड़ने के पैसे जुटाने के लिए इस तरह के सुझावों की जरूरत नहीं है और हमारे पास पर्याप्त पैसा है। वहीं, राजीव शुक्ला ने भी अख्तर के लिए बोला था कि यह केवल मजाकिया बात है जो बस मजे लेने के लिए की गई है।

कपिल की प्रतिक्रिया से अफरीदी हैरान-
लेकिन अब शाहिद अफरीदी ने कोहाट में संवाददाताओं से कहा कि वह भारतीय महान ऑलराउंडर कपिल और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला की टिप्पणियों से हैरान थे, जिन्होंने अख्तर के सुझाव को खारिज कर दिया था
अफरीदी ने कहा, "पूरी दुनिया कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ रही है और इस आम दुश्मन को हराने के लिए हमें अपने क्षेत्र में एकता की जरूरत है। इस तरह की नकारात्मक टिप्पणियां बिल्कुल भी मदद नहीं करती हैं।"
शाहिद अफरीदी बोले- मैं अख्तर से सहमत हूं, पर मोदी सरकार नहीं चाहती कि मैच हो

'कपिल से मुझे बेहतर की उम्मीद थी'
"पाकिस्तान और भारत के लिए क्रिकेट खेलने के शोएब अख्तर के सुझाव से मुझे कुछ भी गलत नहीं दिखता। कपिल की प्रतिक्रिया ने मुझे चौंका दिया है। मुझे उनसे बेहतर उम्मीद थी और लगता है कि इन संकट के समय में इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए।"
अफरीदी ने कहा कि वह कुछ "नकारात्मक टिप्पणियों" पर भी आश्चर्यचकित थे, जो भारतीय सितारों हरभजन सिंह और युवराज सिंह की उनकी चैरिटी फाउंडेशन के लिए समर्थन के लिए लोगों ने दी। "खेल लोगों को एक साथ लाने और पुलों का निर्माण करने वाला है। यह बहुत निराशाजनक है," अफरीदी ने कहा।

पाकिस्तान में क्रिकेट को बचाने के लिए दिया ये सुझाव-
अफरीदी ने प्रधानमंत्री इमरान खान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को देश के सैकड़ों घरेलू खिलाड़ियों की आजीविका बचाने के लिए देश में विभागीय क्रिकेट को बहाल करने का आदेश देने का भी आग्रह किया।
"मैं खुद विभागों के लिए खेला और देखा कि कैसे विभागों ने पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट को वास्तव में उबार लिया और एक दशक के बाद इसे तीन दशक तक चलने में मदद की।
"विभाग खिलाड़ियों की अच्छी देखभाल करते हैं और घरेलू क्रिकेट के विकास पर बहुत पैसा खर्च करते हैं, इसलिए विभागीय क्रिकेट से कैसे नुकसान हो सकता है, "अफरीदी से सवाल किया।

खिलाड़ियों फिटनेस पर पीसीबी को लताड़ा-
उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस को एक बड़ा मुद्दा बनाने के लिए पीसीबी और पाकिस्तान टीम प्रबंधन पर भी सवाल उठाया।
" वे हमेशा कठिन प्रशिक्षण और फिटनेस परीक्षण के बारे में बात कर रहे हैं। मैंने इस तरह की फ्रीक्वेंसी के साथ फिटनेस टेस्ट कभी नहीं देखा है और नतीजा यह है कि कई खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं और उनमें से कई हालात से नाखुश भी हैं। ''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
