चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका, इंजरी के बाद IPL से बाहर हुए केदार जाधव

IPL 2018 : Kedar Jadhav ruled out of the tournament with grade two hamstring injury | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। आईपीएल मैच की शुरुआत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑल राउंटर खिलाड़ी केदार जाधव आईपीएल से बाहर हो गए हैं। जाधव आईपीएल एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में जाधव चोटिल हो गए, जिसके बाद अब वो पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद चेन्नई के कोच माइकल हसी ने इस बात की जानकारी दी।
माइकल हसी ने कहा जाधव की चोट गंभीर है, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर रखा गया है। जाधव की जहग पर फिलहाल किसी खिलाड़ी को टीम के साथ नहीं जोड़ा गया है। जाधव के बाहर होने के बाद टीम की मुश्किल बढ़ गई है। टीम को अह मिडिल ऑर्डर संभालने के लिए जाधव के रिप्लेसमेंट की तलाश है। हालांकि उनकी जगह पर किसी टीम में जगह मिलेगी इसका फैसला नहीं हो सका है।
गौरतलब है कि मुंबई के खिलाफबल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर डग आउट होना पड़ा। हालांकि आखिरी में उन्होंने 1 छक्का और चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इंजरी के बावजूद उन्होंने 22 गेंदों पर मुंबई के खिलाफ 24 रन बनाए थे।
Story first published: Monday, April 9, 2018, 20:43 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
