आईपीएल : मोदी ने दक्षिण अफ्रीका वासियों को धन्यवाद दिया
रविवार को स्थानीय वांडर्स स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले के बाद आयोजित समापन समारोह के दौरान मोदी ने कहा, "आईपीएल-2 की सफलता में सिर्फ और सिर्फ दक्षिण अफ्रीकी जनता का योगदान है। टीवी रेटिंग से यह साफ हो गया है। भारत में आम चुनाव होने के बावजूद इस साल की रेटिंग पिछले साल की रेटिंग से कहीं अच्छी है। मैं इन सबके लिए आप सबका धन्यवाद करता हूं। मैं भारतीय प्रशंसकों से कहना चाहता हूं कि हम अगले साल फिर वहां लौटेंगे।"
आईपीएल के दूसरे संस्करण से अभीभूत मोदी ने यह भी कहा कि अगले साल से इस प्रतियोगिता में आठ की बजाय 10 टीमें शिरकत करेंगी। मोदी ने कहा, "हमें भारत में नहीं खेल पाने का खेद है। हमें इसकी कमी महसूस हुई लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगा कि हमने दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट प्रशंसकों का एक बहुत बड़ा वर्ग तैयार किया है।"
अंत में मोदी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका मे आईपीएल का आयोजन कराना महान अनुभव रहा। उन्होंने कहा, "हमने दक्षिण अफ्रीका में बहुत अच्छा वक्त बिताया। यहां हर चीज व्यवस्थित थी। इतने कम समय में आयोजन संबंधी तैयारियां करने के के कारण मैं इस टूर्नामेंट की सफलता से संतुष्ट हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications