Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA World Cup 2026: संयुक्त रूप से फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका ने अफ्रीकी देश मोरक्को को हराकर जीत ली। आपको बता दें कि 32 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप किसी उत्तरी अमेरिकी देश में होगा। 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए फीफा के 203 सदस्यों ने इसके लिए वोट दिया। फीफा अध्यक्ष जिआनी इन्फैंटिनो ने विजेता की घोषणा की। कांग्रेस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी कुछ देर के लिए मौजूद थे।

2026 के फीफा वर्ल्ड कप के लिए मेजबान देश को चुनने के लिए फीफा के 207 सदस्यों ने वोट किया। इसमें से मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी को 134 वोट मिले। जबकि, मोरक्को को सिर्फ 65 वोट ही मिल पाए। वहीं, एक सदस्य देश ने किसी को वोट नहीं किया। अब तय हो गया है कि 2026 में होने वाले विश्व कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से करेंगे। इन तीनों की टक्कर मोरक्को से थी लेकिन फीफा के सदस्यों ने उत्तरी अमेरिका के पक्ष में ज्यादा वोट किए और इस कारण उत्तरी अमेरिका को 2026 में होने वाले विश्व कप की मेजबानी मिल गई।

इसके साथ ही 1994 के बाद ये पहला मौका है जब अमेरिका में विश्व कप की वापसी हुई है। वहीं, मेक्सिको में 1986 के बाद पहली बार विश्व कप आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ये पहला मौका होगा जब कनाडा में भी विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि 2026 में होने वाला विश्व कप 34 दिनों तक चलेगा और इसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 80 मैच खेले जाएंगे।

गौरतलब है कि वर्ल्‍डकप 2018 का आयोजन रूस में हो रहा है। इस महाआयोजन से फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा को कुल 4.83 अरब डॉलर की कमाई होगी। साथ ही संस्था ने विजेता और उपविजेता टीम को मोटी इनामी रकम देने का ऐलान किया है। फीफा ने इस साल विजेता टीम को 3.8 करोड़ डॉलर देने का फैसला किया है। उपविजेता टीम को 2.8 करोड़ डॉलर मिलेंगे जबकि तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2.4 करोड़ डॉलर का पुरस्कार मिलेगा। फीफा वर्ल्‍डकप में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को चार-चार के आठ ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमों नॉकआउट दौर में प्रवेश करेंगी।

Story first published: Wednesday, June 13, 2018, 17:15 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+