Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'वाका-वाका' की नकल नहीं है राष्ट्रमंडल खेलों का थीम-सांग : बेनेगल

बेनेगल ने आईएएनएस से कहा, "हमारा थीम-सांग 'वाका-वाका' की नकल नहीं है। अलग-अलग देशों के अलग-अलग थीम-सांग हैं और हमारा सांग दूसरों से भिन्न है। हमारा थीम-सांग उत्साह से भरपूर है। इसमें एक खिलाड़ी को आगे बढ़ने और जीत हासिल करने की प्रेरणा दी गई है। इस थीम-सांग को संगीत के आधार पर दो प्रकार से तैयार किया गया है लेकिन इसके बोल एक जैसे ही हैं। इसके लिए हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया गया है।"

भारतीय थीम सांग 'ओ यारों, इंडिया बुला लिया' का संगीत तैयार करने की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार अल्ला रक्खा रहमान को दी गई है। रहमान इस थीम-सांग का संगीत निर्धारित समय पर तैयार नहीं कर सके और यही कारण है कि इसे 'वाका-वाका' से प्रेरित बताया जा रहा है।

बेनेगल ने कहा, "मंत्रियों के समूह ने इस थीम-सांग को रविवार को हरी झंडी दी है। उन्होंने इसमें किसी प्रकार के बदलाव की मांग नहीं की है। रहमान को इसे तीन अक्टूबर से पहले तैयार करने को कहा गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+