Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ग्रां पी से हटाया गया हेमिल्टन का नाम

रविवार को आयोजित मुख्य रेस में हेमिल्टन चौथे स्थान पर रहे थे लेकिन टोयोटा टीम के जार्नो ट्रूली पर 25 सेकेंड का पेनाल्टी लगाए जाने के बाद वह तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे थे। ट्रूली पर पेनाल्टी इसलिए लगाया गया था क्योंकि उन्होंने 57वें लैप के दौरान सेफ्टी-व्हीकल के ट्रैक पर रहते हुए हेमिल्टन की कार को ओवर-टेक किया था।

वेबसाइट 'स्काई स्पोर्ट्स डॉट कॉम' के मुताबिक फार्मूला वन जगत की शीर्ष संस्था-फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल (एफआईए) को यह जानकारी हेमिल्टन ने दी थी।

ट्रैक पर जो कुछ हुआ था उसे सबसे करीब से हेमिल्टन ने ही देखा था, लिहाजा एफआईए ने जब इस संबंध में हेमिल्टन ने पूछताछ की तो उन्होंने गुमराह करने वाले तथ्यों का खुलासा किया।

बाद में पाया गया कि हेमिल्टन द्वारा पेश तथ्य दूसरे लोगों द्वारा पेश तथ्यों और टीवी फुटेज से मेल नहीं खा रहे हैं, लिहाजा उन्हें गुमराह करने के आरोप में आस्ट्रेलियन ग्रां पी बाहर करने का फैसला किया गया।

एफआईए के इस फैसले के बाद इस साल हेमिल्टन और उनकी मैक्लारेन टीम का नाम आस्ट्रेलियन ग्रां पी के रिकार्डबुक से हटा दिया गया। साथ ही हेमिल्टन को तीसरे स्थान से बेदखल भी कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+