त्रिकोणीय श्रृंखला : कुलसेकरा ने मासाकाद्जा को सस्ते में लौटाया (लीड-1)
मेजबान टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। मासाकाद्जा का विकेट इसी योग पर गिरा। वह चार रन बना सके। उनका कैच सूरज चांडीमल ने लिया। ब्रेंडन टेलर चार रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि तातेंदा ताइबू ने खाता नहीं खोला है।
मेजबान टीम ने इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने चार में से तीन लीग मैच जीते हैं जबकि उसे सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा। उसने दो मुकाबलों में भारत को और सोमवार को श्रीलंका को पराजित किया।
श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन यहां औसत रहा है। तिलकरत्ने दिलशान की कप्तानी में खेल रही युवा श्रीलंकाई टीम ने यहां दो मैच जीते हैं जबकि दो में उसकी हार हुई है। उसने एक-एक मौके पर भारत और जिंबाब्वे को हराया जबकि इन दोनों टीमों के खिलाफ एक-एक मैचों में उसकी हार हुई है।
इस श्रृंखला की तीसरी टीम भारत थी, जो अपने तीन लीग मैच गंवाकर पहले ही बाहर हो चुकी है। भारतीय टीम सुरेश रैना जैसे युवा खिलाड़ी की कप्तानी में यहां पहुंची थी लेकिन उसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications