एशियन गेम्स 2018: भारत को सिल्वर जिताने वाले दीपक को संस्कृत में हासिल है महारत
नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत को खेल के दूसरे दिन एक बड़ी खुशखबरी उस वक्त मिली जब दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल हासिल करके देश को शूटिंग में दूसरा मेडल दिलाया। उनकी इस सफलता के साथ ही भारत के मेडल की संख्या भी तीन हो गई। हालांकि 248.1 अंको के साथ इस इवेंट का गोल्ड मेडल मौजूदा विजेता चीन के यांग होरान ने जीता लेकिन दीपक ने भारत का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि दीपक 18वें शॉट तक मेडल की दौड़ में नहीं थे लेकिन इसके बाद उन्होंने 10.9 का परफेक्ट स्कोर करके 247.7 अंक के साथ मेडल हासिल किया।। वहीं दीपक के लिए यह किसी बड़ी टूर्नामेंट में पहली बड़ी जीत है। इस शानदार जीत के बाद दीपक ने कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दी..
संस्कृत के भी महारथी हैं दीपक कुमारः दीपक ने इस शानदार सफलता का श्रेय अपने कोच को देते हुए बताया कि जब वह मुकाबले में पीछे हो रहे थे तो उनको अपने कोच की बात याद आई जो कहा करते थे कि आपको अपनी ताकत और सीमाए पता हैं, शुरुआत अच्छी नहीं थी और बीच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका लेकिन मुझे संयम बनाए रखना था और मैं उसमें सफल रहा। बता दें कि दिल्ली के रहने वाले दीपक बेहद ही आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। देहरादून के गुरूकुल में पढ़े दीपक संस्कृत के एक्सपर्ट है. वह हर जगह गुरुकुल की शिक्षा फैलाने का प्रयास करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
