Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गॉल टेस्ट: बारिश से दूसरे दिन के खेल में विलंब

पहले दिन भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन का मेजबान बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना 229 गेंदों पर 12 चौकों की सहायता से 110 और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने आठ रन बनाकर नाबाद थे। पारानाविताना ने अपने करियर का पहला शतक लगाया।

इससे पहले कप्तान कुमार संगकारा ने अपने करियर का 22वां शतक लगाकर टीम को मजबूती प्रदान की। संगकारा 103 रन बनाकर आउट हुए। संगकारा का विकेट वीरेंद्र सहवाग को मिला। सहवाग ने उन्हें सचिन तेंदुलकर के हाथों कैच कराया। संगकारा ने 145 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। श्रीलंका को पहला झटका तिलकरत्ने दिलशान के रूप में 55 रन के कुल योग पर लगा था।

वैसे गॉल टेस्ट कई मायनों में यादगार है क्योंकि श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के करियर का यह आखिरी मैच है। मुरली ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 792 विकेट लिए हैं। मैच शुरू होने से पहले मुरली के सम्मान में गॉल स्टेडियम में एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान मुरली के सम्मान में धुन बजाई गई। इसके बाद मुरली तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मैदान में प्रविष्ट हुए। तेंदुलकर ने भी आगे बढ़कर मुरली को इस टेस्ट मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+