गॉल टेस्ट : श्रीलंका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला (लीड-1)
श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत तिलकरत्ने दिलशान और थरांगा परानविताना ने की। पहले ओवर में श्रीलंका ने नौ रन बनाए। इस मैच में सबकी निगाहें महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन पर होंगी, क्योंकि टेस्ट मैचों में मुरली की फिरकी का जादू यहां आखिरी बार दिखेगा।
मुरली के सम्मान में सोने के एक विशेष सिक्के से टॉस किया गया। सिक्के के एक ओर मुरली का चेहरा और दूसरी ओर उनके एक्शन को प्रदर्शित किया गया है।
टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने कहा कि पिच पर नमी है लेकिन हम अगले पांच दिनों की स्थिति को देख रहे हैं। अगर हम पहली पारी में 300 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे तो हम बेहतर स्थिति में होंगे।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टेस्ट करियर की शुरुआत करने जा रहे गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन पर भरोसा जताते हुए कहा कि स्पिन गेंदबाजी का भार हरभजन सिंह के साथ प्रज्ञान ओझा उठाएंगे। इस मैच में तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को बाहर रखा गया है। ईशांत शर्मा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। स्थानीय समय के अनुसार मैच 10 बजे शुरू होने वाला था लेकिन 10.15 बजे के बाद टॉस हुआ।
आखिरी टेस्ट मैच खेलने जा रहे मुरलीधरन को गॉल में जोरदार विदाई देने की तैयारी पहले ही कर ली गई है। मुरली ने टेस्ट मैचों में अब तक 792 विकेट लिए हैं और 800 विकेटों का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें सिर्फ आठ विकेटों की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications