Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'टूर डी दिल्ली' के आयोजकों को सरकार के आदेश का इंतजार

आईसीएफ ने एशियाई साइकिलिंग महासंघ (एसीएफ) के माध्यम से इस आयोजन के लिए पाकिस्तान साइकिलिंग महासंघ (पीसीएफ) को आधिकारिक निमंत्रण भेजा था। पीसीएफ ने इसे स्वीकार करते हुए अपनी टीम भारत भेजने को लेकर रजामंदी जाहिर की है लेकिन आईसीएफ को इस संबंध में सरकार के आदेश का इंतजार है।

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक पीसीएफ ने इस आयोजन के लिए अपनी छह सदस्यीय टीम की घोषणा भी कर दी है। इस टीम में छह चालकों सहित कुल नौ सदस्य शामिल हैं। इस टीम के 27 अगस्त को भारत पहुंचने की उम्मीद है लेकिन उससे पहले पीसीएफ को आईसीएफ की हरी झंडी का इंतजार है।

आईसीएफ के एक आला अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कूटनीतिक स्तर पर जारी खींचतान को देखते हुए भारत सरकार से इस आयोजन के मद्देनजर पाकिस्तानी चालकों की हिस्सेदारी को लेकर आदेश प्राप्त करना जरूरी है। इस संबंध में सरकार को पत्र भेजा गया है और महासंघ को सरकार के जवाब का इंतजार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+