मप्र सरकार से सुशील कुमार को नहीं मिली इनाम की राशि
भोपाल, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। बीजिंग ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले सुशील कुमार को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित तीन लाख की इनाम की राशि अब तक नहीं मिली है। सुशील कुमार को उम्मीद है कि इनाम की राशि उन्हें जल्दी मिल जाएगी।
सुशील कुमार के बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक जीतने पर देश की कई अन्य राज्य सरकारों की तरह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तीन लाख रुपये बतौर इनाम देने का एलान किया था।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा को हुए लगभग चार माह हो गए हैं मगर सुशील कुमार को इनाम की राशि का अब भी इंतजार है। इनाम की राशि न मिलने का खुलासा खुद सुशील कुमार ने इंदौर प्रवास के दौरान किया।
सुशील कुमार को इनाम की राशि न मिलने पर तत्कालीन खेल मंत्री तुकोजी राव पवार से जब आईएएनएस ने चर्चा की तो उनका कहना था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मुख्यमंत्री ने किस तरह की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अगर घोषणा की थी तो वह राशि सुशील कुमार को मिलेगी ही। वे एक दो दिन में इस दिशा में पहल भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications