Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनिल कुंबले लडेगें क्रिकेट चुनाव

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और पूर्व तेज़ गेदबाज़ जवागल श्रीनाथ ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है.

इसी महिने की 21 तारीख़ को होने वाले चुनाव में अनिल कुंबले अध्यक्ष पद का चुनाव लडे़गें, जबकि जवागल श्रीनाथ सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में होगें.

अनिल कुंबले ने ये घोषणा करते हुए कहा " जवागल श्रीनाथ और मैने कर्नाटक क्रिकेट के विकास के लिए चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है."

इसी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मौजूद जवागल श्रीनाथ ने अनिल कुंबले के चुनाव लड़ने के फ़ैसले का स्वागत किया.

जवागल श्रीनाथ ने कहा " मैं राहुल द्रविड, वंकटेश प्रसाद और अनिल कुंबले का धन्यावाद करता हूँ कि वो क्रिकेट के विकास के लिए आगे आए. मैं कहना चाहता हूँ कि अनिल कुंबले की अगुवाई में हम सब कर्नाटक क्रिकेट की सेवा करने के लिए तैयार हैं."

अनिल कुंबले ने इस अवसर पर अपने लक्ष्य भी स्पष्ट किए.

अनिल कुंबले ने कहा "हम क्रिकेट के विकास के लिए हर किसी के साथ मिलकर काम करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे की कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन देश की बेहतरीन एसोसिएशन बनकर उभरे."

अनिल कुबंले से जब इस चुनाव से जुड़ी चुनौतियों के बारे में सवाल किया गया तो कुंबले ने कहा " मुझे कमेटी का हिस्सा बनने के लिए जो भी करना पडेगा मैं करने के लिए तैयार हूँ. अगर इसके लिए मुझे हर एक वोटर से मिलना पडा तो मैं वो भी करुंगा "

पिछले 12 साल से कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सचिव रहे पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ब्रजेश पटेल ने भी अनिल कुंबले की अगुवाई वाली टीम का समर्थन करने का फ़ैसला किया है और वो अबकी बार चुनाव नहीं लडेगें.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:48 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+