Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियाई माल फँसा

राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने आ रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के उपकरणों से भरा कंटेनर मुंबई में पिछले 10 दिनों से अटका हुआ है.

इस कंटेनर में चिकित्सा और प्रशिक्षण से जुड़े उपकरणों के अलावा पोल वॉल्ट खेल के विश्व चैंपियन स्टीव हूकर का पोल भी शामिल है.

इस सामान को जल्दी से जल्दी दिल्ली पहुँचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत सरकार को अनुरोध किया गया है.

सामान से लदा हुआ जहाज़ मुंबई के बंदरगाह पर कतार में लगा हुआ है और अभी तक इस जहाज़ का सामान उतारने की बारी नहीं आई है.

ऑस्ट्रेलियाई कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेरी क्रॉसव्हाईट ने ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस को बताया, "हमने पाँच हफ्ते पहले सामान से भरा कंटेनर भारत भेजा था और कंटेनर सीमा शुल्क विभाग से अनुमति न मिलने की वजह से पिछले 10 दिनों से मुंबई बंदरगाह पर अटका हुआ है."

पेरी क्रॉसव्हाईट ने कहा " इस कंटेनर को शनिवार तक दिल्ली पहुँचना था. अब अगर हम इसके स्थान पर नया सामान हवाई जहाज़ से भेजें तो ये काफ़ी मँहगा पड़ेगा. "

मुम्बई से ये कंटेनर अगर छूट भी जाए तो भी इसे सड़क के रास्ते दिल्ली पहुँचने में तीन दिन लगेंगे.

ऑस्ट्रेलिया में भारत की राजदूत सुजाता सिंह ने कहा "हम जहाज़रानी तथा परिवहन और विदेश मंत्रालय से संपर्क में हैं और वो देख रहे हैं कि इस मामले में क्या किया जा सकता है."

ग़ौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेल गाँव गुरुवार को खुला है और यहाँ विदेशी दल पहुँचने शुरु हो गए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+