इरफान के खुलासों से अनभिज्ञ है बीसीसीआई
बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने आईएएनएस से कहा कि बीसीसीआई इरफान के दावों से अनभिज्ञ है।
श्रीनिवासन ने कहा, "हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि इरफान को किसी अजनबी ने महंगे उपहार भेजे थे। कम से कम मुझे तो इसकी कोई जानकारी नहीं है।"
वर्ष 2008 में अंतिम बार टेस्ट मैच खेलने वाले इरफान ने समाचार चैनल टाइम्स नाऊ से कहा, "मैं होटल में था तभी एक अजनबी ने मुझसे संपर्क साधा था। उसने तीन महंगे उपहार मेरे कमरे में भेजे थे। इसके बाद उसने दो और महंगे उपहार भिजवाए लेकिन मैंने उन्हें स्वीकार नहीं किया।"
बकौल इरफान, "मुझे लगा कि यह गलत है क्योंकि जिस व्यक्ति ने उपहार भिजवाए थे, उसे मैं जानता तक नहीं था। मैंने टीम मैनेजर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने आईसीसी की अपराध निरोधी शाखा को अलर्ट किया।"
पठान ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बाद कभी उस अजनबी को नहीं देखा। "मुझे लगता है कि मैंने एकदम सही कदम उठाया और मुझे इसका गर्व है।"
पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान सलमान बट्ट और तेज गेंदबाजों मोहम्मद आसिफ तथा मोहम्मद आमेर को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर गत दिनों आईसीसी द्वारा अस्थाई तौर पर निलंबित किए जाने के बाद पठान ने यह खुलासा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications