चैम्पियंस लीग : साउथ आस्ट्रेलिया के सामने 155 रनों लक्ष्य (लीड-2)
रॉयल चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके बल्लेबाज लगातार आउट हो रहे। 19.5 ओरव में कुल 154 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। अपनी टीम के लिए रॉस टेलर ने 28 गेंदों पर 46 और डिल्लन ड्यू प्रीज ने 22 गेंदों पर 46 रन बनाए, जो सर्वाधिक निजी स्कोर रहे।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स सलामी बल्लेबाज मनीष पांडे और राहुल द्रविड़ चार-चार और रोबिन उथप्पा शून्य रन बनाकर आउट हो गए। कैमरन व्हाइट 56 गेंदों पर 25 और विराट कोहली तीन रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद प्रवीण कुमार (6), विनय कुमार (6), डेल स्टेन (0) रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान अनिल कुंबले (01) रन बनाकर नाबाद लौटे।
छह रन के कुल स्कोर पर पांड और सात रन के कुल स्कोर पर उथप्पा का विकेट गिरा। 53 रन के कुल स्कोर पर द्रविड़ आउट हुए। इसके बाद 69 के कुल स्कोर पर टेलर आउट हुए।
रॉयल चैलेंजर्स की टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है जबकि साउथ आस्ट्रेलिया की टीम लगातार तीसरी जीत के लिए प्रयासरत है।
रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जैक्स कैलिस के हरफनमौला खेल की बदौलत वेस्टइंडीज के क्लब गयाना को नौ विकेट से हराया था।
दूसरी ओर, साउथ आस्ट्रेलियाई टीम ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के लायंस क्लब को पटखनी दी थी। इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में साउथ आस्ट्रेलिया ने मुंबई इंडियंस को भी धूल चटा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications