बांग्लादेश का टेस्ट दर्जा खतरे में
पिछले आठ वर्षो से बांग्लादेश के मैदानी प्रदर्शन के बारे में लगातार शिकायतें तो थीं लेकिन समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के अनुसार इस बार आर्थिक कारणों से बड़ी क्रिकेट शक्तियां उसके खिलाफ हैं।
अखबार के अनुसार ट्वेंटी-20 मैचों की संख्या बढ़ने से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसे देश बांग्लादेश के खिलाफ नुकसानदायक टेस्ट श्रृंखला खेलने के अनिच्छुक हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में टेस्ट का दर्जा हासिल करने के बाद से 58 टेस्ट मैचों में बांग्लादेश केवल एक में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल कर सका है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)के अध्यक्ष डेविड मोर्गन ने कहा कि इस बात का कोई मतलब नहीं है कि कोई टीम केवल आईसीसी का पूर्ण सदस्य होने के नाते टेस्ट खेले।
उन्होंने कहा, "यदि कोई टीम अनुभव से कुछ हासिल नहीं करती, तो बेहतर है कि उसे एक दिवसीय स्तर का दर्जा दे दिया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications