Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली के विराट को जूनियर विश्व गोल्फ खिताब

विराट ने गुरुवार को अपने पुराने दोस्त रिको होए को हराकर यह खिताब जीता। जीत हासिल करने के लिए विराट ने अंतिम दौर में पांच बर्डी और एक ईगल हासिल किया। उन्होंने अंतिम दौर में फोर अंडर 68 स्कोर के साथ पूरे एक स्ट्रोक के अंतर से होए को पराजित किया।

समाचार पत्र 'द सैन डिएगो यूनियन ट्रिब्यून' के मुताबिक होए ने इससे पहले दो बार यह खिताब जीता था। इसके अलावा वह वर्ष 2006 में विराट को हराकर 9-10 वर्ष आयु वर्ग के विश्व चैम्पियन बने थे।

दूसरी ओर अगले महीने 14 वर्ष के होने जा रहे विराट जूनियर विश्व कप में सात बार हिस्सा ले चुके हैं। पांच बार वह शीर्ष सात में रहे हैं जबकि दो बार उन्हें उपविजेता रहना पड़ा था।

मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले विराट ने आस्ट्रेलिया के शहर ब्रिस्बेन में ढाई वर्ष तक गोल्फ का प्रशिक्षण लिया है। यह पूछे जाने पर कि वह प्रशिक्षण प्राप्त करके भारत क्यों नहीं गए?

विराट ने कहा, "गोल्फ का प्रशिक्षण लेना मेरे लिए चमत्कार का काम कर रहा है। भारत गोल्फ के लिहाज से अच्छी जगह नहीं है क्योंकि वहां इतनी बड़ी संख्या में प्रतियोगिताएं नहीं होतीं। मैं गोल्फ के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहता हूं और यही कारण है कि मैंने अमेरिका आने का फैसला किया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+