फ्रेंच ओपन : राफा और रॉबिन में खिताबी भिडं़त (लीड-1)
पेरिस, 5 जून (आईएएनएस)। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुषों के एकल वर्ग की खिताबी भिड़ंत स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और स्वीडन के रॉबिन सोडरलिंग के बीच होगी। दोनों के शादानर लय में होने की वजह से रविवार के फाइनल मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है।
नडाल ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर को सीधे सेटो में 6-2, 6-3, 7-6 (8-7) से मात दे दी। पूरे मैच में नडाल अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर हावी रहे। यह पांचवा मौका है जब नडाल ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई है।
उधर, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोडरलिंग ने चेक गणराज्य के टॉमस बेरडिक को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। सोडरलिंग ने बेरडिक को एक रोचक मुकाबले में 6-3, 3-6, 5-7, 6-3, 6-3 से मात दी। पिछले साल भी सोडरलिंग ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उन्हें स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने पराजित कर दिया था।
वैसे 'राफा' के नाम से पुकारे जाने वाले नडाल के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। अगर वह यहां जीत दर्ज करते हैं तो एक बार फिर सर्वोच्च वरीयता वाले टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल फेडरर विश्व के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications