For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

दिल की समस्या के चलते बार्सिलोना के स्ट्राइकर को 33 साल की उम्र में लेना पड़ा संन्यास

नई दिल्लीः बार्सिलोना और अर्जेंटीना के स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो ने दिल की बीमारी का पता चलने के बाद बुधवार को 33 साल की उम्र में फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। वे एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने 18 साल के करियर के दौरान 400 से अधिक गोल किए।

अगुएरो को 30 अक्टूबर को एक मैच के दौरान सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाया गया था। यह मैच बार्सिलोना और एलेव्स के बीच चल रहा था जो बाद में 1-1 से ड्रॉ हुआ। इसके बाद क्लब ने घोषणा की कि उनका खिलाड़ी दिल की जांच के बाद कम से कम तीन महीने के लिए बाहर रहेगा।

अब आंखों में पानी लिए अगुएरो ने कैंप नोउ में एक कॉन्फ्रेंस को बताया, "यह प्रेस कॉन्फ्रेंस यह बताने के लिए है कि मैंने फुटबॉल खेलना बंद करने का फैसला किया है। यह बहुत कठिन क्षण है लेकिन मैंने जो निर्णय लिया है, उससे मैं शांति से हूं।"

"यह एक निर्णय है जो मैंने अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए किया है। डॉक्टरों ने मुझसे यही कहा है, कि खेलना बंद करना बेहतर होगा। मैंने लगभग 10 दिन पहले निर्णय लिया था।

"मुझे अपने करियर पर बहुत गर्व है, यह एक सपने के सच होने जैसा था। मैं सिर्फ एक पेशेवर खिलाड़ी बनना चाहता था और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यूरोप में खेलूंगा।"

अर्जेंटीना का ये खिलाड़ी सीजन के दौरान फ्री ट्रांसफर के तहत बार्सिलोना में शामिल हो गया था, लेकिन कॉफ मसल्स की चोट और दिल संबंधी मुद्दों के कारण सभी प्रतियोगिताओं में केवल पांच बार खेलते दिखाई दिए।

प्रीमियर लीग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी के साथ एक दशक बिताने के बाद अगुएरो स्पेन चले गए, जहां उन्होंने क्लब के रिकॉर्ड गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 390 मैचों में 260 गोल किए।

Story first published: Wednesday, December 15, 2021, 20:20 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+