गॉल टेस्ट : चायकाल तक श्रीलंका ने बनाए 520 रन (लीड-3)

By Staff

हेराथ ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्का लगाया है। उन्होंने आठवें विकेट के लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के साथ 115 रनों की बेशकीमती साझेदारी की। मलिंगा ने अपने करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 75 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए।

मलिंगा का विकेट अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अभिमन्यु मिथुन ने लिया। इस विकेट के साथ मिथुन ने अपने कुल विकेटों की संख्या चार कर ली है। तीन विकेट ईशांत शर्मा के खाते में गए हैं जबकि एक विकेट वीरेंद्र सहवाग ने लिया है। ईशांत ने मैच के तीसरे दिन तीनों विकेट झटके।

पहले दिन के अपने स्कोर दो विकेट पर 256 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने भोजनकाल तक छह विकेट के नुकसान पर 361 रन बनाए थे। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल संभव नहीं हो सका था। तीसरे दिन का पहला विकेट थरंगा पारानाविताना के रूप में गिरा।

पहले दिन अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले पारानाविताना अपने पूर्व के योग में एक रन जोड़कर ईशांत की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। पारानाविताना ने 111 रन बनाए। इसके बाद मिथुन ने थिलन समरवीरा (0) को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

पहले दिन आठ रन पर नाबाद रहे पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने 48 रनों की पारी खेली लेकिन वह अर्धशतक पूरा किए बगैर ही ईशांत का दूसरा शिकार बने। इसके बाद विकेट पर आए एंजेलो मैथ्यूज खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन ईशांत ने उन्हें लक्ष्मण के हाथों कैच आउट करा दिया।

मैथ्यूज ने 58 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 41 रन बनाए। भोजनकाल तक विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसन्ना जयवर्धने ने 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और 27 रन बनाकर मिथुन के शिकार बने।

समय की भरपाई के लिए मंगलवार को तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय से एक घंटे पहले शुरू किया गया। दूसरे दिन का भी खेल एक घंटे पहले शुरू होना था लेकिन बारिश ने इस तैयारी पर पानी फेर दिया था। पहले दिन के तीसरे सत्र का खेल भी बारिश और खराब रोशनी के कारण 22 ओवर पहले समाप्त कर दिया गया था।

श्रीलंकाई स्पिनर मुरलीधरन के करियर का यह आखिरी टेस्ट मैच है। मुरली ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 792 विकेट लिए हैं। मैच शुरू होने से पहले मुरली के सम्मान में गॉल स्टेडियम में एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दौरान मुरली के सम्मान में धुन बजाई गई। इसके बाद मुरली तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मैदान में प्रविष्ट हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, July 20, 2010, 3:27 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+