राष्ट्रमंडल खेल : आयोजन सम्पन्न, दुनियाभर में हुई प्रशंसा
राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के एक दिन बाद एक आस्ट्रेलियाई दैनिक 'द एज' ने लिखा है, "दिल्ली के लोगों ने एक बहुत कठिन काम किया है और वे खुद पर गर्व करने के हकदार हैं। कई रुकावटों का सामना करने के बावजूद उन्होंने प्रशंसनीय ढंग से आयोजन को पूरा किया।"
ब्रिटिश दैनिक 'टेलीग्राफ' ने लिखा है, "भारतीयों को राष्ट्रमंडल खेलों के उनके सफल आयोजन के न्यायसंगत दावे की खुशी को महसूस करने का अधिकार है। देश में सामाजिक और आर्थिक संघर्ष के बावजूद उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।"
समाचार पत्र ने लिखा है, "न तो स्टेडियम की छतें ढहीं और न ही वाहनों के जाम के चलते एथलीटों को खेल स्थल तक पहुंचने में देरी हुई और डेंगू बुखार के प्रकोप को भी काफी हद तक नियंत्रित किया गया।"
न्यूजीलैंड के एक प्रमुख समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने लिखा है कि दिल्ली में उम्मीद से अच्छा आयोजन हुआ है। न तो वहां आतंकवादी हमले हुए, न ही कोई इमारत ढही और न ही खिलाड़ियों को यातायात की किसी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी खबरों के लिए यहां पहुंचे पाकिस्तानी संवाददाताओं ने भी आयोजन की प्रशंसा की है।
पाकिस्तान के आज टीवी के संवाददाता अब्बास शब्बीर ने समापन समारोह के एक दिन बाद आईएएनएस से कहा, "मैंने राष्ट्रमंडल खेलों के सभी आयोजन स्थलों का दौरा किया, वे सभी बहुत बढ़िया व विश्वस्तरीय थे। भारत ने वास्तव में खेल आयोजन का बुनियादी ढांचा तैयार करने में बहुत निवेश किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications