Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर भी संदेह

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक सहवाग ने 11 जून को अपने कंधे का ऑपरेशन करा लिया है लेकिन इससे उबरने में उन्हें 12 से 16 सप्ताह का समय लग सकता है। यह अवधि बढ़ भी सकती है। यही कारण है कि सहवाग के चैंपियंस ट्राफी में खेलने को लेकर सवाल खड़ा हो गया हैं।

ऑपरेशन के बाद भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल सहवाग की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। थोड़ी स्थिति सुधरने के बाद सहवाग बैंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सुधार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नितिन उस समय सहवाग के साथ होंगे।

वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली चार मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाद भारतीय टीम को सीधे चैंपियंस ट्राफी में ही शिरकत करना है। चैंपियंस ट्राफी का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में इस साल 24 सितंबर से होना है।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+