Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका में नेक काम कर लौटी है टीम इंडिया, सूखा झेल रहे केपटाउन की ऐसे की मदद

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के सफल दौरे से लौटी टीम इंडिया आते-आते नेक काम करके आई है। विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने पहले दक्षिण अफ्रीका को वनडे में 5-1 से और फिर टी20 में 2-1 से मातक देकर इतिहास रचा था। कोहली एंड कंपनी ने पहली बार वो किया जो आज तक कोई भारतीय टीम नहीं कर पाई थी। जी हां, दरअसल टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार कोई सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। अब एख ऐसा काम किया है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

दरअसल भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने पानी की कमी के गंभीर संकट से जूझ रहे केप टाउन शहर में पानी की बोतल पहुंचाने और बोरवेल बनवाने के लिए लगभग 8500 डॉलर (5.6 लाख रुपये) दान किए हैं। टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 1,00,000 रैंड (दक्षिण अफ्रीकी मुद्रा, 5.6 लाख रुपये) 'द गिफ्ट ऑफ द गिवर्स फाउंडेशन' को दान में दिए। यह अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे बड़ा आपदा राहत संगठन है।

इस मौके पर विराट ने कहा कि केपटाउन दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। जब भी हम न्यूलैंड्स में खेलते हैं, स्थानीय लोगों का बहुत सहयोग मिलता हैं। सूखे से बचाव के लिए जागरूरता फैलाने में हम भी अपना योगदान दे रहे हैं।

गौरतलब है कि केपटाउन में जब भारतीय टीम पहुंची तो उससे पानी की बचत करने में सहयोग देने के लिए कहा गया था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को नहाने के लिए सिर्फ 2 मिनट लेने के लिए कहा गया। पानी की किल्लत का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहा जा रहा था कि वहां पेड़-पौधों को भी देने के लिए पर्याप्त पानी नहीं है।

Story first published: Wednesday, February 28, 2018, 8:46 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+