ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारत के पास हैं 'दो रास्ते'
पहला रास्ता ऐसा है, जिस पर खुद महेंद्र सिंह धौनी की टीम अमल कर सकती है लेकिन दूसरा रास्ता ऐसा है, जो पूरी तरह किस्मत के भरोसे है।
इस लिहाज से भारतीय टीम को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में अच्छा खेलने के साथ-साथ वेस्टइंडीज की हार की दुआ भी करनी होगी।
भारत का आखिरी सुपर-8 मैच मंगलवार को श्रीलंका के साथ होना है। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए उसे श्रीलंका को किसी भी हाल में कम से कम 20 रनों के अंतर से हराना होगा।
इसके अलावा उसे मंगलवार को ही खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया के हाथों वेस्टइंडीज की हार की दुआ मांगनी होगी। मौजूदा फार्म को देखते हुए आस्ट्रेलिया के लिए वेस्टइंडीज को हराना कठिन नहीं दिख रहा।
आंकड़ों के मुताबिक भारत ने इस विश्व कप में जितने रन बनाए हैं, उससे 63 रन अधिक अपने खिलाफ बनने दिए हैं। इस लिहाज से श्रीलंकाई टीम बेहतर स्थिति में है। उसके लिए यह अंतर सिर्फ 24 रनों का है।
भारत अगर श्रीलंका को 20 रनों के अंतर से हराने में सफल रहता है तो फिर उसका अंतर घटकर 43 रन जाएगा जबकि श्रीलंका का अंतर बढ़कर 44 रन का हो जाएगा। इस लिहाज से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications