फ्रेंच ओपन : दूसरे दौर में पहुंचे किंग फेडरर (लीड-1)
अगले दौर में फेडरर की भिड़ंत कोलंबिया के एलेजांड्रो फाला से होगी, जिन्होंने पहले दौर में सर्बिया के जानको टिपसारेविक की चुनौती समाप्त की थी। फेडरर को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए पहली वरीयता दी गई है। स्पेन के राफेल नडाल दूसरे वरीय खिलाड़ी हैं।
फेडरर के अलावा, बेल्जियम की ओलीवर रोकस, स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका, अमेरिका के टेलर डेंट, अमेरिका के ही जान इश्नर और चेक गणराज्य के थामस बेरडिक भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफलता हासिल की है।
रोकस ने जहां सोमवार को फ्रांस के बेनोएट पेयर को 3-6, 7-6, 6-4, 7-5 से हराया वहीं वालरिंका को चेक गणराज्य के जान हाजेक पर 6-1, 6-3, 6-3 से जीत मिली। डेंट ने एक्वाडोर के निकोलस लेपेंती को 6-3, 6-4, 7-6 से मात दी।
17वीं वरीयता प्राप्त इश्नर को कजाकिस्तान के आंद्रेई गुलुबेव को हराने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने यह मैच 6-4, 6-3, 6-2 से जीता। बेरडिक को चिली के जार्ग एग्वीलार पर जीत मिली। उन्होंने यह मैच 7-6, 6-3, 6-1 से जीता।
उधर, डेनमार्क की युवा टेनिस स्टार कैरोलिन वोजनियास्की, चीन की ली ना और रूस की एलिना दिमेंतिएवा भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
वोजनियास्की ने सोमवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में रूस की आलिया कुर्दियावत्सेवा को सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से हराया जबकि ना ने फ्रांस की किस्टीना माइदेनोविक को कड़े मुकाबले के बाद 7-5, 6-3 से पराजित किया।
दिमेंतिएवा को हालांकि पहले दौर में आसान जीत मिली। उन्होंने क्रोएशिया की गैरवरीय खिलाड़ी पेट्रा मार्टिक को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से मात दी। दिमेंतिएवा को इस प्रतियोगिता के लिए पांचवीं वरीयता दी गई है।
इसके अलावा 24वीं वरीय खिलाड़ी चेक गणराज्य की लूसी साफारोवा ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया की जेलेना डोकिच को 6-2, 6-2 से हराया। इटली की तातियाना गर्बिन और स्पेन की ए. मेडिना गैरीग्वेज भी पहले दौर में जीत हासिल करने में सफल रहीं।
गार्बिन ने जहां अपने पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की क्रिस्टीना बोरिस को कड़े संघर्ष के बाद 1-6, 7-6, 6-3 से हराया वहीं गैरीग्वेज ने अमेरिका की मेलाने आउडिन को 7-5, 6-2 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications