चैम्पियंस लीग : स्टैग्स मुश्किल में, 3 विकेट गिरे (लीड-1)
स्टैग्स का पहला विकेट एक रन के कुल योग पर गिरा। सलामी बल्लेबाज पीटर इन्ग्राम खाता खोले बगैर पेवेलियन लौैटे। इसके बाद तीन रन के कुल योग पर टिम वेस्टन (2) भी आउट हो गए। दोनों विकेट तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने लिया।
30 रन के कुल योग पर तीसरे विकेट के तौर पर मैथ्यू सिन्क्लेयर (14) का विकेट गिरा। सिन्क्लेयर ने अपनी 21 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। कप्तान जैमी होव 14 और जॉर्ज वर्कर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ग्रुप-ए में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। दोनों टीमें अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं। विक्टोरिया को दिग्गज खिलाड़ियों से सजी दक्षिण अफ्रीका की वारियर्स टीम ने 28 रन से पराजित किया था जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 57 रनों के विशाल अंतर से हराया था।
ग्रुप-ए में विक्टोरिया और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के अलावा श्रीलंका की वायंबा इलेवन टीम ने अब तक खाता नहीं खोला है। इसके अलावा वॉरियर्स और सुपर किंग्स टीमें अपने-अपने मैच जीत चुकी हैं।
वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।
चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्ट्रेलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications