Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट में 42 रन पर ढेर हुए बांग्लादेश के 'शेर', बना यह अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल अपने रोमांच और रिकॉर्ड के लिए ही जाना जाता है। खेल जगत में नए रिकॉर्ड बनना कोई नई बात नहीं है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे रिकॉर्ड किसी खिलाड़ी या टीम के खाते में जुड़ जाते हैं जो वो टीम अपने साथ कभी नहीं जोड़ना चाहती होगी। ऐसा ही एक रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम जुड़ गया है। दरअसल वेस्टइंडीज़ और बांग्लादेश के बीच एंटीगा में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन वेस्टइंडीज़ ने बांग्लादेश को सिर्फ 42 रन पर ढेर कर दिया। वेस्टइंडीज़ के तेज़ गेंदबाज़ कीमार रोच ने पांच विकेट चटकाकर मेहमान टीम की कमर तोड़ी। गौरतलब हो कि ये टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश का एक पारी में सबसे कम स्कोर भी रहा है। सबसे शर्मनाक बात ये रही कि पूरी बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में 18.4 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। इससे पहले बांग्लादेश का सबसे कम टेस्ट स्कोर 62 रन था। ये स्कोर बांग्लादेश ने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में बनाया था। उस मैच में बांग्लादेशी टीम 25.2 ओवर में ढेर हो गई थी।

हुआ कुछ यूंः बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में 44 साल बाद पहली बार हुआ है, जब कोई एशियाई टीम 20 ओवर के अंदर ऑल आउट हुई है। इससे पहले 1974 में भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 17 ओवर में 42 रन बना पाई थी। इस मुकाबले में बांग्लादेश की ओर से सिर्फ एक बल्लेबाज़ ही दहाई का आंकड़ा छू सका। बांग्लादेश के लिए सिर्फ लिटन दास (25) ही एक ऐसे बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया। इसके अलावा मेहमान टीम के पांच बल्लेबाज़ तो खाता तक खोलने में नाकाम रहे। मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह और कमरुल इस्लाम जैसे बल्लेबाज़ों ने शून्य पर अपना विकेट गंवाया। ऐसे में बांग्लादेश के नाम इस मुकाबले में एक शर्मनाक गया है।

Story first published: Thursday, July 5, 2018, 12:49 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+