क्लाइस्टर्स ने यूएस ओपन जीता
बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स ने रूस की व्या ज़्योन्योवा को हराकर यूएस ओपन टेनिस के महिलाओं के सिंग्लस का ख़िताब जीत लिया है.
क्लाइस्टर्स ने ने ज़्योन्योवा को आसानी से सीधे सेटों में 6-2 और 6-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ये प्रतियोगिता जीती है.
क्लाइस्टर्स ने पिछले साल भी ये चैम्पियनशिप जीती थी. इसके पहले वो 2005 में भी ये चैम्पियनशिप जीत चुकी हैं.
उन्होंने ज़्योन्योवा को हराने में एक घंटे का समय लिया.
फ़ाइनल तक पहुँचने में उन्हें कड़े मुक़ाबले का सामना करना पड़ा था.
सेमी फ़ाइनल में उन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त वीनस विलयम्स को टाइब्रेकर तक चले कड़े मुक़ाबले में 4-6,7-6, 6-4 से हराया था.
दूसरी ओर रूस की ज़्योन्योवा ने सेमी फा़इनल मुक़ाबले में डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी को हराकर जगह बनाई थी.
ज़्योन्योवा विम्बलन की उपविजेता रही हैं और उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन किम क्लाइस्टर्स आगे उनकी एक न चली.
अभी तक क्लाइस्टर्स और ज़्योन्योवा के बीच आठ मुक़ाबलों में से छह में बाजी क्लाइस्टर्स के हाथ रही है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
