चयनकर्ताओं के हाथ में है हेडन का भविष्य
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने खबर दी है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ता 2009-10 सत्र के लिए केंद्रीय करार में शामिल 25 खिलाड़ियों की सूची तैयार करने के लिए जल्द ही एक बैठक करने वाले हैं। अगर हेडन इस सूची में स्थान पाने में सफल रहे तो उनका एशेज श्रंखला में अंतिम बार खेलने का सपना साकार हो सकता है।
हेडन ने पहले ही कह दिया है कि वे एशेज श्रंखला के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं। इस लिहाज से 37 साल के इस खिलाड़ी का भविष्य अब पूरी तरह चयनकर्ताओं की उस सूची पर निर्भर करेगा, जो जल्द ही जारी होगी।
दूसरी ओर, चयनकर्ता केंद्रीय करार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वही नाम शामिल करना चाहेंगे, जो मैच जिताने में सक्षम हों। इसके अलावा चयनकर्ताओं का दूसरा उद्देश्य उन खिलाड़ियों को इस सूची में जगह देना होगा, जो भविष्य के लिहाज से टीम के लिए उपयोगी हो सकते हों।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications