डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट की वापसी तय, जुलाई में मैदान पर आएंगे नजर
नई दिल्ली। गेंद से छेड़छाड़ मामले में विवादों से घिरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट क्रिकेट जगत में वापसी कर सकते हैं। गौरतलब हो की ऑस्ट्रेलिया के दागी क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट जुलाई में देश के निचले स्तर के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। एक बेबसाइट की अगर माने तो वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को जुलाई में नॉर्दन टैरिटरी स्ट्राइकर लीग में शामिल किया गया है। ये प्रतियोगिता सीमित ओवरों की लीग है, जिसमें टी-20 और वनडे मैच खेले जाएंगे। खबरों की मानें तो वॉर्नर इस लीग में दो मैच खेलेंगे, जबकि बैनक्रॉफ्ट पूरे टूर्नामेंट में शामिल रहेंगे।
वार्नर ने जताई खुशीः इस मैच में वापसी को लेकर वॉर्नर ने कहा कि मैं स्ट्राइक लीग में खेलने का इंतजार कर रहा हूं। इस प्रतियोगिता के बारे में मैंने बहुत कुछ सुना था और इसलिए, मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। वहीं एनटी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जोएल मोरिसन ने कहा कि वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट की उपस्थिति लीग के स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बहुत मायने रखती है।
गौरतलब हो की पिछले साल मार्च महीने में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर के राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट में खेलने पर एक साल जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।
Story first published: Tuesday, May 29, 2018, 16:57 [IST]
Other articles published on May 29, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
