आयरलैंड के खिलाफ धारदार गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव ने बनाया एक खास विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्वकप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इंग्लैंड दौरे में भारत का पहला मुकाबला आयरलैंड के साथ था, जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 76 रनों की करारी शिकस्त दी। बता दें कि रोहित शर्मा और शिखर धवन की आतिशी पारियों के बाद गेंदबाज़ों के कमाल से भारत ने यूके दौरे का शानदार आगाज़ कर लिया है। गौरतलब हो कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और शिखर धवन के शानदार अर्धशतक की बदौलत आयरलैंड के सामने 208 रन का लक्ष्य दिया था, वहीं इस लक्ष्य की पीछा करने जब आयरलैंड की टीम उतरी तो कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और कई खास रिकॉर्ड बनाए।
कुलदीप यादव ने बनाया खास रिकॉर्डः इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में शानदार गेंदबाज़ी की और 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उनके नाम अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया अब तक दुनिया का कोई गेंदबाज़ नहीं कर पाया। दरअसल कुलदीप यादव अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर(कलाई स्पिनर) बन गए हैं। चार विकेट चटकाने के साथ ही अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनके नाम 16 विकेट हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के माइकल रिपोन के नाम था। हालांकि अभी कुलदीप के लिए ये सफर बहुत लंबा है और आगे भी कोई गेंदबाज़ उनसे ये रिकॉर्ड छीन सकता है लेकिन आज की तारीख में वो बतौर कलाई स्पिनर टी20 के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं।
Story first published: Thursday, June 28, 2018, 13:37 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
