Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

England vs Belgium Preview: ग्रुप टॉपर बनने पर होंगी इंग्लैंड और बेल्जियम की निगाहें

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 में नॉकआउट का टिकट कटा चुकीं इंग्लैंड और बेल्जियम की टीमें गुरुवार को जब भिड़ेंगी तो दोनों की निगाहें जीत हासिल कर ग्रुप में टॉप पर रहने पर होंगी। पहले दोनों मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन से बड़ी जीत दर्ज करने वाले इंग्लैंड और बेल्जियम अपने आखिरी लीग मैच में कल यहां नाकआउट से पहले खुद की असली क्षमता परखने के उद्देश्य से एक दूसरे का सामना करेंगे। यूरोप की इन दोनों टीमों का विश्व कप में अब तक का सफर शानदार रहा है। दोनों टीमें पहले ही अंतिम-16 में पहुंच चुकी हैं और इस मैच से केवल ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होगा। इंग्लैंड और बेल्जियम की टीमें गुरुवार को कैलिनिनग्राड स्टेडियम में रात 11.30 बजे भिड़ेंगी।

दोनों ही टीमों ने अपने पिछले दो-दो ग्रुप मैचों में जीत हासिल की है और ऐसे में यह अंतिम ग्रुप मैच रोमांचक माना जा रहा है। बेल्जियम ने ब्राजील में 2014 में हुए विश्व कप टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था और वह इस बार इस क्रम से आगे बढ़ना चाहेगी। इसके अलावा, पिछले संस्करण में इंग्लैंड ग्रुप स्तर से हारकर बाहर हो गई थी। इस बार उसने दोनों ग्रुप मैच जीतकर पहले ही नॉक आउट में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन वह इस बार आगे बढ़ने की कोशिश में हैं और कप्तान हैरी केन भलिभांति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान केन इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को दिए जाने वाले गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

अगर इंग्लैंड की बात करें तो काइल वाकर और रूबेन लोफटस चीक दोनों पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है इसलिए कोच गैरेथे साउथगेट इन दोनों को विश्राम दे सकते हैं। डेले आली जांघ की हल्की चोट से परेशान हैं लेकिन उनके मैदान पर उतरने की संभावना है। इतना तय है कि साउथगेट कुछ बदलाव करेंगे तथा एरिक डियर, फैबियन डेल्फ, मार्कस रशफोर्ड और ट्रेंट अलेक्सांद्र अर्नोल्ड को मौका दे सकते हैं।

बेल्जियम के कोच राबर्टो मार्टिनेज रोमेलु लुकाकु, ड्राइस मार्टिनेज और इडेन हैजार्ड की फिटनेस को लेकर थोड़ा चिंतित हैं। इन तीनों का खेलना संदिग्ध है। ऐसे में विन्सेंट कोम्पानी और थामस वर्मलेन को विश्व कप में पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड vs बेल्जियम - 11:30PM - कैलिनिनग्राद

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 1:31 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+