Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आयरलैंड को हराकर भारत ने बनाए कुछ खास रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्वकप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इंग्लैंड दौरे में भारत का पहला मुकाबला आयरलैंड के साथ था, जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 76 रनों की करारी शिकस्त दी। बता दें कि रोहित शर्मा और शिखर धवन की आतिशी पारियों के बाद गेंदबाज़ों के कमाल से भारत ने यूके दौरे का शानदार आगाज़ कर लिया है। गौरतलब हो कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और शिखर धवन के शानदार अर्धशतक की बदौलत आयरलैंड के सामने 208 रन का लक्ष्य दिया था, वहीं इस लक्ष्य की पीछा करने जब आयरलैंड की टीम उतरी तो कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और कई खास रिकॉर्ड बनाए। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने कुछ खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

सलामी बल्लेबाजों ने बनाया रिकॉर्ड

सलामी बल्लेबाजों ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा व शिखर धवन ने टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हुई। बता दें कि टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड लोकेश राहुल व रोहित शर्मा के नाम पर है। इन दोनों बल्लेबाजों ने वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 165 रन की साझेदारी की थी।

शर्मा जी का चला जादू

शर्मा जी का चला जादू

रोहित शर्मा अब टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे सिर्फ ब्रेंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल, शोएब मलिक और विराट कोहली हैं। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 97 रन की पारी खेली। वह पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।

कुलदीप ने बनाया खास रिकॉर्ड

कुलदीप ने बनाया खास रिकॉर्ड

कुलदीप यादव ने इस मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में ये उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुलदीप को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

भारतीय टीम का ये खास रिकॉर्ड

भारतीय टीम का ये खास रिकॉर्ड

भारत ने ये100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इनमें से उसे 63 में जीत मिली, 35 हारे और दो के परिणाम नहीं निकले। टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाला सातवां देश बना भारत। भारत से पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड यह कारनामा कर चुकी है। इस मामले में सबसे आगे श्रीलंका (108) है। वहीं भारतीय टीम ने इस मैच में 208 रन बनाए। टी-20 क्रिकेट में ये 10वां मौका रहा जब भारत ने टी-20 मुकाबले में 200 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया। भारत से ऊपर सिर्फ दक्षिण अफ्रीका है, जिन्होंने 11 बार 200 से ऊपर का स्कोर बनाया है।

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 15:28 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+