Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत के 200 रन पूरे, जीत करीब (लीड-9)

भारतीय टीम ने 47 रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद रोहित और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 154 रनों की बेशकीमती साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

कोहली 92 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए लेकिन तब तक भारत ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। दोनों की बदौलत भारतीय टीम ने 38 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए हैं।

पहले मैच में जिंबाब्वे के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले रोहित ने 89 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की सहायता से 85 रन बनाए हैं जबकि कप्तान सुरेश रैना ने एक रन बनाया है।

भारत का पहला विकेट मुरली विजय के रूप में गिरा। मुरली 14 रन बनाने के बाद नुवान कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि दिनेश कार्तिक 18 रन बनाकर असंथा मेंडिस की गेंद पर कैच आउट हुए। कार्तिक का विकेट 47 और मुरली का विकेट 28 रन के कुल योग पर गिरा।

इससे पहले, कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (61) और उपकप्तान एंजेलो मैथ्यूज (75) की शानदार पारियों की बदौलत श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने भारत के सामने 243 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 49.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 242 रन बनाए। दिलशान और मैथ्यूज के अलावा थिसिरा परेरा ने 32 और चामारा कापूगेदारा ने 20 रनों का योगदान दिया।

दिलशान ने अपनी 84 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि मैथ्यूज ने शानदार अंदाज में खेलते हुए 95 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए।

मैथ्यूज ने दिलशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन, कापूगेदारा के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन और परेरा के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। 40 ओवरों की समाप्ति तक पांच विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं।

भारत की ओर से अशोक ढींढा, प्रज्ञान ओझा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि उमेश यादव को एक विकेट मिला। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

बहरहाल, भारतीय टीम शुक्रवार को जिंबाब्वे के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है जबकि श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच खेल रही है। भारतीय टीम सुरेश रैना और श्रीलंकाई टीम दिलशान की कप्तानी में खेल रही है।

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार के स्थान पर स्पिन गेंदबाज ओझा को मौका दिया गया है। भारत दो स्पिनरों के साथ खेल रहा है। दूसरे स्पिनर अमित मिश्रा हैं। वह एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके।

इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं। सहवाग, प्रवीण और गंभीर पूरी तरह फिट नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+