Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA WC 2018 Highlights: मेक्सिको को 2-0 से हराकर क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचा ब्राजील

नई दिल्ली। मंगलवार को फीफा विश्वकप नॉकआउट राउंड का पहला मुकाबला ब्राजील और मेक्सिको के बीच खेला गया। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में ब्राजील की टीम ने मेक्सिको को 2-0 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह मुकाबला कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि मेक्सिको ने इससे पहले इस विश्वकप में कई मजबूत टीम को शिकस्त दी थी और वहीं कई विश्व चैंपियन टीमों के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। ऐसे में इस मुकाबले में भी बड़े उलटफेर का अंदेशा था। गौरतलब हो कि मेक्सिको ने लगातार सातवीं बार विश्व कप प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है लेकिन टीम पिछले छह मौकों पर अंतिम 16 की बाधा को पार करने में विफल रही जिससे 'पांचवें मैच' में खेलना उसका बड़ा लक्ष्य बन गया था। गौरतलब हो कि मेक्सिको टीम ने अपने पहले ही मैच में विश्व चैंपियन जर्मनी को हराया जो इस हार से नहीं उबर पाई और 80 साल में पहली बार विश्व कप के पहले दौर से बाहर हो गई है। वहीं ब्राजील की टीम बेहद इस फीफा विश्वकप की बादशाह टीम है, ऐसे में उसके लिए भी यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा था।

ऐसे रहा पहला हाफः पहले हाफ की शुरुआत में ब्राजील की टीम मेक्सिको के आगे फीकी दिख रही थी लेकिन 20 मिनट के मुकाबले के बाद ब्राजील अपने रंग में दिखने लगी और कई शानदार मौके भी बनाए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। पहले हाफ में दोनों ही टीम बढ़त हासिल करने में नाकाम रही। दोनों टीमों को कई मौके मिले थे, लेकिन मौके को भुना नहीं पाई।

दूसरे हाफ का मुकाबलाः दूसरे हाफ का मुकाबला शुरू हुआ तो ब्राजील की टीम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और मुकाबले के 51वें मिनट में ही नेमार ने एक गोल दागकर ब्राजील को बढ़त दिला दी थी। वहीं 89वें मिनट में ब्राजील ने एक गोल र दागकर 2- 0 से मजबूत बढ़त दिला दी। नेमार ने फिरमिनो को क्रॉस दिया और फिरमिनो ने फिनिशिंग टच देते हुए गेंद को लक्ष्‍य तक लेकर गए। इस प्रकार अतिरिक्त समय में इंजरी टाइम जो जोड़ा गया उसमें ब्राजील की टीम बस टाइम पास करने में लगी रही । वहीं मेक्सिको की टीम ने कई मौके तो बनाए लेकिन गोल करने में सफल नहीं हुई और ब्राजील ने मेक्सिको को 2-0 से हराकर क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मेक्सिको सातवीं बार नॉक आउट के पहले राउंड में बाहर हो गई है।

Story first published: Monday, July 2, 2018, 21:39 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+