चैंपियंस ट्रॉफी हॉकीः भारत की जीत पर लगा विराम, ऑस्ट्रेलिया ने 2-3 से दी मात
नई दिल्ली। हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उसे 3-2 के अंतर से हराया।विजेता टीम के लिए लाचलान शार्प, क्रेग और ट्रेंट ने गोल दागे, जबकि भारतीय टीम के लिए वरुण कुमार और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। इस मैच में हार के कारण भारतीय टीम पूल सूची में दूसरे स्थान से फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, उसके पास अब भी अपने बाकी बचे दो मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने का मौका है। गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान और अर्जेंटीना को इसके पहले मुकाबलों में करारी शिकस्त दी थी।
ऐसे रहा मुकाबलाः ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मुकाबले में शुरुआत से ही दबाव बनाया और छठे मिनट में लाचलान शार्प के फील्ड गोल के दम पर अपना खाता खोला। इसके बाद, 9वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इससे टीम को कोई मदद नहीं मिली। 11वें मिनट में एक बार फिर टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इसे टीम ने खाली नहीं जाने दिया। अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह ने कॉर्नर से गेंद ड्रैग की और एसवी सुनील ने अपने कब्जे में लेते हुए वरुण कुमार को पास की। वरुण ने इसे सीधे शॉट के साथ ऑस्ट्रेलिया के गोल पोस्ट पर पहुंचाकर भारतीय टीम का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 14वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला, जिसमें वह असफल रही। गौरतलब हो कि अंतिम मिनट में एक बार फिर भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इस अवसर को भुना नहीं पाई और अंत में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
