चैंपियंस ट्रॉफी हॉकीः भारत-बेल्जियम के बीच ड्रा रहा मुकाबला, फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने गुरुवार को बेल्जियम के साथ ड्रा मुकाबला खेला। इस मुकाबले में बेल्जियम की टीम ने आखिरी मिनट में गोल दाग कर मुकाबले को ड्रा करा लिया। बता दें कि भारत ने हरमनप्रीत सिंह के 10वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से हुए गोल के दम पर शुरू में बढ़त हासिल कर ली थी, जिसे भारत ने मुकाबले के 58 मिनट तक बरकरार रखा, लेकिन बेल्जियम के दबाव के चलते उसने 59वें मिनट में बढ़त गंवा दी। बेल्जियम के लिए लोइक लुईपारेट ने 59वें मिनट में गोल दागा। हालांकि बता दें कि इसके बाद भी भारत के पास फाइनल में पहुंचने का मौका है, वहीं इस टीम का अगला मुकाबला रविवार को मेजबान नेदरलैंड्स से होगा।
ऐसे रहा है सफरः भारत ने अपने पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से शिकस्त दी थी। इसके बाद भारत ने अर्जेंटीना को भी हराया था लेकिन उसे गत चैम्पियन और विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया से 2-3 की हार का सामना करना पड़ा था, और बेल्जयम से यह मुकाबला अब ड्रा हो गया है। बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के फीके प्रदर्शन के बाद टीम में कई बदलाव किए गए थे, वहीं नए कोच हरेंद्र के ऊपर भी इस मुकाबले को लेकर बड़ी जिम्मेदारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
