कप्तान विराट के लिए 'सिरदर्द' बना बेस्ट प्लेइंग-11 का चयन, इंग्लैंड दौरे से पहले दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारत ने आयरलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड पर 143 रन की बड़ी जीत दर्ज की। गौरतलब हो कि ये टी-20 क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी विजय रही। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज़ में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप करते हुए श्रृंखला भी अपने नाम कर ली। लेकिन इस जीत ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कई सारे बदलाव किए थे। वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों को मौका भी नहीं दिया गया था। हालांकि जितने भी परिवर्तन इस टीम में किए गए सभी ने बेहतर प्रदर्शन किए हैं। ऐसे में अब विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ गई हैं कि आखिर किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए।
कोहली ने बताया अपना दर्दः सीरीज़ जीतने के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि 'अब तो मेरा सिरदर्द शुरू हो गया है। इसकी वजह है कि किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करूं और किसे नहीं। सभी ने शानदार बल्लेबाजी की हैं, वैसे यह अच्छी समस्या है। यह भारतीय क्रिकेट का अच्छा दौर है, जहां युवा खिलाड़ी मिले हुए मौके को दोनों हाथों से भुना रहे हैं। इसी के साथ कोहली ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी ने दिखा दिया कि वो कितनी मजबूत है, विपक्षी टीम हमारे लिए मायने नहीं रखती है और इंग्लैंड के साथ भी ऐसा ही होगा। वहां पिचें अच्छी होगी और हमारे बल्लेबाज उनके गेंदबाजों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। हमारे पास दो कलाई के स्पिनर हैं जो लाभदायक साबित होगा। गौरतलब हो कि 3 जुलाई से भारत को इंग्लैंड के साथ मुकाबला खेलना है।
Story first published: Saturday, June 30, 2018, 14:33 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
