इंग्लैंड के खिलाफ गोल करने के बाद इस खिलाड़ी ने खुद को दे मारी गेंद, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का मुकाबला अब और रोमांचक स्थिति में आ गया है। लीग चरण का रोमांच अब समाप्त हो गया है और नॉकआउट की जंग अब शुरू होगी, इस विश्वकप में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन अब केवल 16 टीमें ही इस विश्वकप में आगे का मुकाबला खेलेगी। इस लीग मुकाबलों में कई कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिले, जिसमें अंत तक ये बता पाना मुश्किल था की आखिर कौन सी टीम मुकाबला जीतेगी। वहीं कुछ ऐसे भी वाकये इस विश्वकप में देखने को मिले जिसने लोगों को खासा हंसाया भी। माराडोना का अर्जेंटीना की जीत के बाद का रिएक्शन हो या फिर ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार का मैदान में गिरना इन सब घटनाओं ने सोशल मीडिया पर भी और मैदान में दर्शकों का भी खासा मनोरंजन किया है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। दरअसल इस बार बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी मिची बातसुआई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
|
बातसुआई ने किया कुछ ऐसा
ग्रुप जी के आखिरी मुकाबले में बेल्जियम और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने थी और दोनो टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचने के लिए मुकाबला चल रहा था, ऐसे में जब बेल्जियम की टीम ने गोल दागा तो बातसुआई ने खुशी में गेंद को नेट में मारने की कोशिश की जो वापस उनके चेहरे पर जा लगी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर तरह-तरह से मजाक बना रहे हैं।
|
एक यूजर ने इस तरह से लिए मजे
एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि बातसुआई का यह कारनामा बिल्कुल ऐसा था जैसे आपसे कोई लड़की आकर कहे कि मैं तुम्हें प्यार तो करती हूं लेकिन एक अच्छे दोस्त की तरह।
|
जब आप सोचते हैं कि आपने पेपर अच्छा किया लेकिन ...
एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ये बिल्कुल ऐसा था कि जब आप सोच रहे हों कि आपने पेपर बहुत शानदार तरीके से किया है लेकिन रिजल्ट जब आता है तो सब सच सामने आता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
