Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बदला जाएगा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नाम, होंगे ये बड़े बदलावः खेल मंत्री

नई दिल्लीः भारत सरकार में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) का नाम बदले जाने की घोषणा की है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया अब स्पोर्ट्स इंडिया के नाम से जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेलों की इस संस्था के नाम से अथॉरिटी शब्द हटाया जाएगा, क्योंकि इस क्षेत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र इस तरह के कार्यों को आउटसोर्स करेगा जिससे कि वह खेल प्रतिभा को निखारने के अपने मुख्य काम पर ध्यान दे सके।इसके साथ ही खेल मंत्री ने एथलीटों की पूरी सहायता और पोषक भोजन दिए जाने के लिए एक विशेष कमिटी बनाने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि ऐथलीट्स के रोज के खाने पर किए जाने वाले खर्चे को भी बढ़ाया जा रहा है, इसके एक कमिटी भी बनाई गई है।

राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि वह खेलों को सरकार से पेशेवर लोगों की तरफ ट्रांसफर करने पर काम कर रहे हैं। खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि उनका मंत्रालय नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए कोटा तय करवाने का भी प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि मौजूद नियम खिलाड़ियों के लिए पांच प्रतिशत तक आरक्षण मुहैया कराते हैं। गौरतलब हो कि खेल नियमों में निरंतर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं जबसे केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर बने हैं तबसे वह खेल और खिलाड़ियों की स्थिति को सुधारने के लिए नए-नए प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब हो कि राठौड़ खुद भी निशानेबाज हैं और उन्होंने भारत को 2004 में एथेंस ओलंपिक में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक भी दिलाया था।

Story first published: Wednesday, July 4, 2018, 16:40 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+