महिला टी20 की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बढ़ सकती है मुश्किलें, पंजाब पुलिस ने लगाया यह बड़ा आरोप
नई दिल्ली। अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से सभी को प्रभावित करने वाली भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गौरतलब हो कि हरमनप्रीत पंजाब पुलिस में अपनी उपाधीक्षक (डीएसपी) की नौकरी गंवा सकती हैं, क्योंकि सत्यापन के दौरान उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री फर्जी पाई गई है। बता दें कि आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित करने वाली हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस ने डीएसपी की नौकरी दी थी। इसके लिए उन्होंने रेलवे की नौकरी भी छोड़ी थी. हालांकि रेलवे ने पहले उन्हें मुक्त नहीं किया था, लेकिन पंजाब सरकार के प्रयासों की वजह से वह पंजाब में डीएसपी पद पर पदस्थ हो सकी थीं।
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पंजाब के मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस में एक मार्च, 2018 को डीएसपी के तौर पर शामिल किया गया था। वहीं अब पंजाब पुलिस ने उनके द्वारा दी गई ग्रेजुएशन की डिग्री को सही नहीं पाया है। टाइम्स इंडिया के अनुसार जब जालंधर पुलिस ने डिग्री को सत्यापन के लिए मेरठ यूनिवर्सिटी भेजा तो वहां उस डिग्री का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पाया गया। पुलिस ने इस मामले से जुड़े सभी तथ्य आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेज दिए गए हैं। पुलिस ने गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें कहा गया है कि हरमनप्रीत की डिग्री वैध न होने की वजह से वह डीएसपी के पद पर बनी नही रह सकतीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
